नई दिल्ली. अपनी विस्फोटक बैटिंग से गेंदबाजों के अंदर खौफ पैदा करने वाले वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को कैरिबियन प्रीमियर लीग में जमैका तलावाह और सेंट लूसिया जूक्स के बीच खेले गए मैच के दौरान सिर में चोट का सामना करना पड़ा. जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया. सबीना पार्क में जमैका तलावाह और सेंट लूसिया जूक्स के बीच खेले गए मैच के दौरान 14वें ओवर में आंद्रे रसेल ने हार्डस विल्जोएन की एक शॉर्ट पिच गेंद को पुल करना चाहा, लेकिन विल्जोएन की यह गेंद रसेल के सिर पर (दाएं कान के पास) लगी.
वह उसी समय वह मैदान पर गिर गए और बाकी खिलाड़ियों ने रसेल का हेलमेट हटाकर उनकी चोट को देखा. रसेल के चोटिल होने के बाद उनकी टीम को भी इस मैच में हार का सामना करना पड़ा. आंद्रे रसेल के हेलमेट पर नेक गार्ड नहीं लगा था. अगर नेक गार्ड लगा होता तो वह चोट से काफी हद तक बच सकते थे. रसेल को जल्द ही मैदान से बाहर ले जाया गया और उनका सीटी स्कैन किया गया. मेडिकल रिपोर्ट में बताया गया कि रसेल को कोई गंभीर चोट नहीं आई है.
http://रानू मंडल को लेकर लता मंगेशकर ने किया था कमेंट, अब हिमेश रेशमिया ने दिया जवाब
#AndreRussell Suffers Brutal Blow During #Jamaica Tallawahs vs #StLuciaZouks Match #CPL19 pic.twitter.com/UorR4K7BUb
— Neetu Kamal (@imneetukamal) September 13, 2019











