रायपुर. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आज नेत्रदान की घोषणा की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि नेत्रदान की घोषणा कर वे सुकून और संतोष का अनुभव कर रहे हैं. मृत्यु के बाद भी यदि हमारा शरीर किसी के काम आ सके तो यह संतोष की बात है. सभी लोगों को आगे आकर नेत्रदान करना चाहिए और इसे बढ़ावा देना चाहिए. स्वास्थ्य मंत्री ने आज अपने निवास राजकुमार कॉलेज परिसर में अंधत्व निवारण समिति के समक्ष नेत्रदान से संबंधित औपचारिकताओं को पूरा कर घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए.
http://रानू मंडल को लेकर लता मंगेशकर ने किया था कमेंट, अब हिमेश रेशमिया ने दिया जवाब
सिंहदेव ने कहा कि नेत्रदान के प्रति भ्रांतियों को दूर करने की जरूरत है. इसमें एक छोटा सा कट लगाकर केवल आंख का कार्निया निकाला जाता है. इसमें किसी भी तरीके से आंख या शरीर क्षत-विक्षत नहीं होता. नेत्रदान के बाद आपकी आंखें किसी और की भी जिंदगी रोशन कर सकती हैं. स्वास्थ्य मंत्री के साथ उनके विशेष सहायक आनंद सागर सिंह और आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने भी नेत्रदान की घोषणा की. इस दौरान रायपुर की पूर्व महापौर श्रीमती किरणमयी नायक और स्वास्थ्य विभाग के अंधत्व निवारण समिति के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष मिश्रा भी मौजूद थे.
http://नहीं मिला मुआवजा, किसानों ने रोका डीबी पावर की रेल लाइन







