আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जेएनयू कैंपस में बवाल, छात्र संघ अध्यक्ष समेत कई घायल

Published on: January 5, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) कैंपस में रविवार शाम को जमकर बवाल हुआ और मारपीट में छात्र संघ अध्यक्ष आइश घोष का सिर फट गया है. छात्र संघ का दावा है कि यह बवाल लेफ्ट और एबीवीपी के छात्रों के बीच हुआ है. बताया जा रहा है कि विंटर सेमेस्टर रजिस्ट्रेशन के लिए पांच जनवरी आखिरी दिन था, इसलिए छात्र रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते थे. मगर लेफ्ट और छात्र संघ ने उनको रोकने की कोशिश की. इस दौरान छात्रों के दोनों गुट आपस में भिड़ गए. इसके बाद पेरियार हॉस्टल के सामने पत्थरबाजी शुरू हो गई. घटना के बाद कैंपस में पुलिस पहुंची है. घटना में कई छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं. वहीं कई अन्य छात्रों को पुलिस अपने साथ ले गई है.

http://आईपीएस एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव संपन्न, अशोक जुनेजा बने अध्यक्ष

जेएनयू में छात्र संघ (JNUSU) के अध्यक्ष आइश घोष ने कहा, ‘मुझे मास्क पहने गुंडों ने बेरहमी से पीटा है. मेरा खून बह रहा है और मुझे बेहरमी से पीटा गया है. उन पर नकाब पहने लोगों ने हमला किया है. वहीं, दूसरी ओर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने लेफ्ट के छात्र संगठनों एसएफआई, आइसा और डीएसएफ पर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया है. इस हमले में एबीवीपी से जुड़े करीब 15 छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तुरंत हिंसा रोकने की अपील की है. केजरीवाल ने कहा, मैं जेएनयू में हिंसा से काफी हैरान हूं. छात्रों पर बुरी तरह से हमला किया गया है. पुलिस को तुरंत हिंसा रोककर शांति कायम रखनी चाहिए. अगर कैंपस के भीतर भी छात्र सुरक्षित नहीं हैं, तो देश कैसे तरक्की करेगा.

http://तहसीलदार ने 2 साल में नहीं किया खाता विभाजन, धान बेचने से किसान वंचित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now