रायपुर. पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में आयोजित आईपीएस कॉन्क्लेव में प्रति वर्ष के अनुसार आज आईपीएस एएसोसिएशन का वार्षिक चुनाव सम्पन्न हुआ. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) अशोक जुनेजा आईपीएस एसोशिएसन के अध्यक्ष और पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज प्रदीप गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया है. उप पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रतनलाल डांगी सचिव तथा सह सचिव डॉ. संजीव शुक्ला उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर, आरिफ शेख वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर, श्रीमती नीतू कमल पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार तथा कोषाध्यक्ष पुलिस अधीक्षक एसटीएफ बघेरा (दुर्ग) डी श्रवण होंगे.
http://तहसीलदार ने 2 साल में नहीं किया खाता विभाजन, धान बेचने से किसान वंचित
आईएफएस एसोसिएशन के अध्यक्ष बनेसुधीर अग्रवाल
रायपुर. भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सुधीर अग्रवाल को आईएफएस एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है. नए साल की पूर्व संध्या 31 दिसम्बर 2019 को आयोजित वार्षिक सामान्य सभा की बैठक अरण्य भवन में सम्पन्न हुई. जिसमें प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक संजय शुक्ल के साथ क्षेत्रीय अधिकारी तथा मुख्यालय के आईएफएस अधिकारी उपस्थित थे. उक्त बैठक में नई टीम का चयन किया गया. इसमें अरण्य भवन में प्रशासन व समन्वय की जिम्मेदारी संभाल रहे अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (एपीसीसीएफ) अग्रवाल को अध्यक्ष चुना गया. इसी तरह कैम्पा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वी. श्रीनिवास राव को उपाध्यक्ष, मुख्य वन संरक्षक एस. जगदीशन को सचिव, पंकज राजपूत को संयुक्त सचिव और रायपुर एडीएफओ मर्सी बेला को कोषाध्यक्ष बनाया गया है.
http://रिसायकल एटीएम से रुपए नहीं निकल रहे, उपभोक्ता त्रस्त







