पिथौरा. स्थानीय एसबीआई ब्रांच में लगी रिसायकल एटीएम से रुपए नहीं निकलने से बैंक उपभोक्ता परेशान हो गए हैं. इस संबंध में बैंक मैनेजर ने रिसायकल मशीन से तभी रुपए निकलने की बात कही जब उसमें उपभोक्ता जमा करेंगे. देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की खस्ताहाल सुविधा से आम लोग त्रस्त हो गए हैं. इस बैंक की शिकायत करने से भी कोई कार्रवाई नहीं होती लिहाजा अब बैंक की निम्नस्तरीय सुविधा को लेकर स्थानीय व्यवसायी और कर्मचारी उपभोक्ता फोरम में जाने की तैयारी में लगे है.
http://सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सूर्य की फेक आवाज, आप यहां सुनिए असली आवाज
जानकारी के अनुसार उक्त बैंक के सामने ही बैंक के 2 एटीएम लगे हैं. जहां से एटीएम धारक रुपए निकलते थे पर इन दिनों इन एटीएम से रुपए नहीं निकल रहे हैं जिससे लोग परेशान हो रहे हैं. इसकी शिकायत स्थानीय निवासी एटीएम धारक चारणदीप ने जब बैंक प्रबंधक से की तब उन्होंने स्पष्ट कहा कि उक्त एटीएम रिसायकल है. इसमें रुपए जो लोग जमा करेंगे वही निकलेंगे. इस पर चारणदीप ने बताया कि उनके सामने इस एटीएम में 30 हजार रुपए जमा किए गए बावजूद रुपए एटीएम से नहीं निकले.
http://मंदिर दर्शन करने जा रहा था परिवार, डिवाइडर से टकराकर गाड़ी पलटी, 2 की मौत







