नई दिल्ली. रोहित शर्मा (85) की ताबड़तोड़ शतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने गुरुवार को दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में एक-एक की बराबरी कर ली है. इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवा कर 153 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 154 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में टीम इंडिया ने 16 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और बांग्लादेश को धूल चटा दी. अब दोनों टीमों के बीच तीसरा व निर्णायक मुकाबला 10 नवंबर को नागपुर में खेला जाएगा रोहित ने अपने 100वें टी-20 में करियर का 18वां अर्धशतक लगाया.
http://Hero की पहली BS-6 वाली Splendor लॉन्च, जानिए कीमत
उन्होंने 43 गेंद की पारी में 6 छक्के और 6 चौके लगाए. शिखर धवन ने 31 रन बनाए. श्रेयस (24) और राहुल (8) नाबाद रहे. इससे पहले बांग्लादेश की टीम ने छह विकेट पर 153 रन बनाए. बांग्लादेश के लिए मोहम्मद नईम ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए जबकि सौम्य सरकार और महमूदुल्लाह ने 30-30 रनों की पारियां खेलीं. भारत की ओर से युजवेंद्र चहल ने दो विकेट चटकाए. वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चहर और खलील अहमद ने एक-एक विकेट लिया. इस मैच में बेहतरीन पारी खेलने के लिए कप्तान रोहित शर्मा को मैन ऑफ मैच चुना गया.
http://समर्थन मूल्य में धान खरीदी को लेकर आंदोलन करेगी भाजपा, 10 और 13 को प्रदर्शन











