रायपुर. प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर आयोजित बैठक में समर्थन मूल्य में धान खरीदी नहीं करने के विरोध में प्रदर्शन का फैसला लिया गया है. बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि धान खरीदी को लेकर प्रदेश सरकार की नीति किसान विरोधी है. अब जब किसानों के धान खरीदने की बारी आई तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केवल आम लोगों का ध्यान भटका कर केवल अब प्रदर्शन के नाम पर बहाना ढूंढ रहे हैं. उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में धान खरीदी को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ मंडल व जिले स्तर पर प्रदर्शन की जाएगी. प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कहा प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर नाकाम है और अब धान खरीदी के नाम पर अपनी नाकामी छिपाने बहाने तलाश रही है.
http://अयोध्या मामला : सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी, अलर्ट रहने के निर्देश
कांग्रेस को चुनाव से पहले किए अपने चुनाव घोषणा पत्र का हर वादा पूरा करना होगा साथ ही किसानों के एक-एक दाना भी धान खरीदना होगा. नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा धान खरीदी से लेकर प्रदेश में अवैध रेत उत्खनन, अवैध वनों की कटाई को लेकर कांग्रेस सरकार का मौन कई सवालों को जन्म देता है. कौशिक ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को धान खरीदी को लेकर अपनी नीति स्पष्ट करनी चाहिए. कांग्रेस की कथनी और करनी में हमेशा अंतर रहा है. कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ हमारी लड़ाई सदन से सड़क तक जारी रहेगी. प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 10 नवम्बर को मंडल स्तर पर और 13 नवम्बर को जिला स्तर पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा. बैठक में पूर्व मंत्री व नगरीय निकाय चुनाव प्रदेश प्रभारी अमर अग्रवाल ने कहा नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस सरकार अलोकतांत्रिक प्रक्रिया अपना रही है जिसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा.
http://जनपद पंचायतों के लिए आरक्षण की कार्रवाई 14 नवंबर को







