नई दिल्ली. गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अयोध्या मामले में आने वाले फैसले से पहले सामान्य एडवाइजरी जारी कर सतर्क रहने के लिए कहा है. इसके साथ ही राज्यों से कहा गया है कि वे संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा को सुनिश्चित करें. गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश और खासतौर पर अयोध्या में सुरक्षा तैनाती के लिए अर्धसैनिक बलों के 4,000 जवानों को भेजा है. उत्तर प्रदेश में प्रशासन अयोध्या मामले पर आने वाले संभावित फैसले को लेकर काफी सतर्क हैं. पुलिस और प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है.
http://जनपद पंचायतों के लिए आरक्षण की कार्रवाई 14 नवंबर को
सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से जिले को तीन सेक्टर में बांटा जाएगा. सामान्य, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्र तय होंगे. इनके लिए क्षेत्र चिन्हित किए जा रहे हैं. सभी सेक्टर में पुलिस के साथ ही मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे. उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मंत्रालय ने अर्धसैनिक बलों की 40 कपंनियां राज्य में भेजी हैं. अर्धसैनिक बलों की एक कंपनी में करीब 100 जवान होते हैं. अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला 17 नवंबर से पहले आने की संभावना है. बता दें कि अयोध्या शहर की निगरानी इस समय ड्रोन से की जा रही है.
http://धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल कर बघेल अराजकता का नया प्रतीक बन रहे : भाजपा
Ministry of Home Affairs Sources: MHA sends general advisory to all states and union territories to remain alert and vigilant ahead of the probable verdict in Ayodhya case. pic.twitter.com/2VkrWwJGEb
— ANI (@ANI) November 7, 2019









