আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

डगआउट में रोहित ने सिराज को मारा! वीडियो वायरल

Published on: November 18, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. जयपुर में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से मात देकर तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली. इस मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. भारत की बल्लेबाजी के दौरान टीम इंडिया के डगआउट में कप्तान रोहित शर्मा ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के साथ कुछ ऐसा किया, जिसका वीडियो ट्विटर पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल, मैच के दौरान डगआउट में बैठे हुए रोहित शर्मा ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को थप्पड़ मारा.

https://VIDEO : रूबीना दिलैक का गाना ‘शाहरुख खान’ रिलीज

हालांकि रोहित शर्मा ने ये मस्ती भरे अंदाज में किया था. फैंस भी इस वीडियो पर काफी मजे ले रहे हैं. जब टीम इंडिया जीत की ओर अग्रसर हो रही थी तब रोहित, सिराज के साथ मस्ती कर रहे थे और तभी कैमरामैन ने वो दृश्य कैप्चर कर लिया. हिटमैन मस्ती वाले अंदाज में रोहित, सिराज के सिर पर हाथ से मारते हैं. मुकाबले में मोहम्मद सिराज अपने स्पैल में महंगे साबित हुए. उन्होंने 4 ओवर के स्पैल में 39 रन देकर एक विकेट लिया. यह उनका सिर्फ चौथा टी 20 मैच था. अब तक मोहम्मद सिराज टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में कुल 4 विकेट ले चुके हैं. बता दें कि बढ़त हासिल करने के बाद भारतीय टीम की निगाहें सीरीज अपने नाम करने पर रहने वाली हैं.

https://Google ने लॉन्च किया YouTube Shorts, यूजर्स बना पाएंगे 60 सेकेंड का शॉर्ट वीडियो

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now