আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Google ने लॉन्च किया YouTube Shorts, यूजर्स बना पाएंगे 60 सेकेंड का शॉर्ट वीडियो

Published on: November 18, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. गूगल ने भारत में अपनी सर्विस से जुड़े कई नए फीचर्स और सर्विस की घोषणा की है. आजकल यूजर्स के बीच शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म का क्रेज काफी बड़ गया है, जिसे देखते हुए गूगल ने भी अपने इवेंट में शॉट वीडियो प्लेटफार्म यूट्यूब शॉर्ट्स (YouTube Shorts) को ऑफिशियली भारत में लॉन्च कर दिया है. यूट्यूब शॉर्ट्स एक ऐसा ऑनलाइन प्लेटफार्म है, जहां यूजर छोटे वीडियो को शूट करके शेयर कर सकते हैं. ये YouTube Shorts तत्काल तैयार किए जा सकते हैं और ये ज्यादा से ज्यादा 60 सेकंड के या उससे भी कम समय के हो सकते हैं.

https://पॉक्सो एक्ट पर SC ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, कहा- स्किन टू स्किन कॉन्टेक्ट होना जरूरी नहीं

शॉर्ट वीडियो में आप नए ट्रेंड, डांस चैलेंज, फनी वीडियो आदि तैयार कर सकते हैं. इसके अलावा इन वीडियो को ऑनलाइन एडिट करने के साथ ही शेयर कर सकते हैं. यूट्यूब शॉर्ट्स वीडियो आप अपने मोबाइल फोन से ही शूट कर सकेंगे. इसके अलावा आप ऐप में रिकॉर्डिंग की स्पीड को कम या ज्यादा कर सकते हैं, साथ ही वीडियो एडिटिंग के दौरान ऐप में दिए गए कई फ़िल्टर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. कई वीडियो को आपस में जोड़ सकते हैं. वीडियो में म्यूजिक, टेक्स्ट, कैप्शन आदि जोड़ सकते हैं.

https://रोल में ढलने के लिए तापसी ने किया ऐसा काम, जानकर हैरान रह जाएंगे!

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now