नई दिल्ली. मुंबई के साकीनाका इलाके में अनाचार की शिकार हुई पीड़िता की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई.30 साल की रेप पीड़िता का इलाज राजावाड़ी हॉस्पिटल घाटकोपर में चल रहा था. महिला को बहुत गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था. अस्पताल प्रशासन ने भी पीड़िता की मौत की पुष्टि कर दी है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुंबई के साकी नाका इलाके में एक आरोपी ने महिला के साथ पहले रेप किया बाद उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी.
https://5,000mAh बैटरी के साथ Realme 8i, Realme 8s 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
इस मामले की जानकारी होने के बाद हमने दबिश देकर आरोपी मोहन चौहान (45) को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर सच जानने की कोशिश कर रही है. पुलिस को आशंका है कि इस वारदात में और भी आरोपी शामिल हो सकते हैं इसीलिए आरोपी से सख्ती से पूछताछ की जा रही है. महिला के साथ जिस तरह की दरिंदगी हुई है उसे देखकर दिल्ली के ‘निर्भया कांड’ की यादें ताजा हो गई.
https://दो आरक्षकों की प्रताड़ना से त्रस्त युवक ने की खुदकुशी, एसपी ने किया निलंबित









