আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

दो आरक्षकों की प्रताड़ना से त्रस्त युवक ने की खुदकुशी, एसपी ने किया निलंबित

Published on: September 10, 2021
---Advertisement---

रायपुर. पुलिसवालों की प्रताड़ना से त्रस्त एक युवक ने खम्हारडीह तालाब में कूदकर खुदकुशी कर ली. सुसाइट नोट के आधार पर एसपी ने दो आरक्षकों को निलंबित कर दिया है. जानकारी के मुताबिक खम्हारडीह निवासी प्रवेश माखीजा (35) गुरुवार रात से ही अपने घर से गायब था. शुक्रवार को तालाब से शव मिलने के बाद पूछताछ में पता चला कि प्रवेश ने अपने घर वालों से भी पुलिस द्वारा परेशान किए जाने की बात कही थी. अपने सुसाइड नोट में उसने आरक्षक विक्रम वर्मा और अमित यादव का नाम लिखा.

https://धमाल मचा रहा है अक्षरा सिंह का भोजपुरी सॉन्ग ‘मेरा वाला गाना’

दावा किया गया है कि दोनों आरक्षक उससे पैसे वसूली करते थे, जिससे वह तंग आ चुका था. प्रवेश मखीजा ने अपने सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि उसकी मौत के जिम्मेदार उसका परिवार या उसके कोई भी रिश्तेदार नहीं है. उसकी मौत की वजह सिर्फ और सिर्फ सिविल लाइन थाने के 2 आरक्षक ही हैं. उसे लगातार अवैध उगाही का जरिया बनाए हुए थे. उसके घर वालों को मौत के बाद किसी भी तरह से परेशान न किया जाए. फिलहाल खम्हारडीह पुलिस के साथ सिविल लाइन पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है. बताया जाता है कि प्रवेश खम्हारडीह इलाके में चलने वाले कुछ अवैध धंधों से जुड़ा हुआ था.

https://मुख्यमंत्री के पिता नंद कुमार बघेल को मिली जमानत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now