আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज : फाइनल में इंडिया लीजेंड्स, वेस्टइंडीज लीजेंड्स को 12 रनों से हराया

Published on: March 17, 2021
---Advertisement---

रायपुर. शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के पहले सेमीफाइनल मैच में इंडिया लीजेंड्स ने वेस्टइंडीज लीजेंड्स को 12 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही इंडिया लीजेंड्स फाइनल में पहुंच गई. मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए युवराज सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया लीजेंड्स ने 3 विकेट गंवाकर 219 रन बनाए. जवाब लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज लीजेंड्स 6 विकेट खोकर 206 ही बना पाई. वेस्टइंडीज लीजेंड्स के लिए ड्वेन स्मिथ ने 63, नरसिंह देवनारायण ने 59 और ब्रायन लारा ने 28 गेंदों में 46 रन बनाए.

http://छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की मनमानी के खिलाफ भाजयुमो करेगा आंदोलन

इंडिया लीजेंड्स के लिए विनय कुमार ने 2 विकेट झटके. इससे पहले इंडिया लीजेंड्स ने 3 विकेट गंवाकर 219 रन बनाए. इंडिया लीजेंड्स के लिए कप्तान सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह ने विस्फोटक पारियां खेली. सचिन ने 42 गेंदों में 65 रन बनाए. सचिन ने अपनी पारी में 3 छक्के और 6 चौके जड़े. युवराज सिंह ने 20 गेंदों में 49 रन बनाए. बाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने अपनी पारी में 6 छक्के लगाए. ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भी 17 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली. मोहम्मद कैफ ने 2 चौके और 2 छक्के की मदद 21 गेंद में 27 रन बनाए. यूसुफ पठान ने 20 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए.

http://जाह्नवी कपूर का रेड ड्रेस में कातिलाना अंदाज, अदाओं पर फिदा हुए फैंस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now