नई दिल्ली. एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने हाल ही में हाई स्लिट रेड ड्रेस में अपना फोटोशूट करवाया है जिसमें उनका अंदाज बेहद बोल्ड नजर आ रहा है. उन्होने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में एक्ट्रेस का अंदाज बेहद कातिलाना लग रहा है. अपने लुक को और आकर्षक बनाने के लिए जाह्नवी ने ड्रेस से मैच करती हुई लिपशेड भी लगाई है. इस ऑफ शोल्डर ड्रेस को जाह्नवी ने पिंक सैंडल के साथ कैरी किया है और बालों को वेवी लुक दिया हुआ है. जाह्नवी का स्टाइल फैंस को बेहद पसंद भी आ रहा है.
http://भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका मिला शव
जाह्नवी ने फोटो पेस्ट कर लिखा, वसंत ऋतु में चेरी. जाह्नवी ने अपनी इन कातिल अदाओं से सभी को अपना कायल कर लिया है. अभी तक इन फोटोज पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं. हर कोई जान्हवी की इन अदाओं की तारीफ कर रहा है. बता दें कि जाह्नवी की हाल ही में फिल्म ‘रूही’ रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस साल जाह्नवी कपूर बैक टू बैक कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं. ‘गुड लक जेरी’ ‘दोस्ताना 2’ और ‘तख्त’ में एक्ट्रेस अहम किरदार निभाती नजर आएंगी. देखिए तस्वीरें-
http://नई Kawasaki Ninja ZX-10R भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स










