नई दिल्ली. हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध मौत हुई है. दिल्ली स्थित आरएमएल अस्पताल के नजदीक बने फ्लैट में सांसद का निवास है. इसी निवास में उनका शव फंदे से लटका हुआ मिला. पुलिस का कहना है कि हमें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक उन्हें सुबह करीबन 8.30 बजे सूचना मिली कि आरएमएल अस्पताल के पास गोमती अपार्टमेंट (एमपी फ्लैट) में भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा की मौत हो गई है. मौके पर जब अधिकारी पहुंचे तो सांसद का शव फंदे से झूलता हुआ मिला.
http://नई Kawasaki Ninja ZX-10R भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
पुलिस जांच में जुट गई है. उनके निधन के कारण भाजपा ने आज होने वाली संसदीय दल की बैठक को रद्द कर दिया है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन पर शोक जताया है. बता दें कि हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंदरनगर के रहने वाले रामस्वरूप शर्मा लगातार दूसरी बार सांसद बने. वह लंबे समय तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े रहे. सांसद बनने से पहले वह मंडी जिले के बीजेपी सचिव और फिर हिमाचल प्रदेश बीजेपी के सचिव थे. वह हिमाचल फूड एंड सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं.
http://जल समस्या निवारण के लिए मिली बड़ी सौगात, भेखलाल ने माना पीएम का आभार









