नई दिल्ली. महिला कोच की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा के खेल राज्य मंत्री एवं पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह पर एफआईआर दर्ज कर ली है. वहीं खेल मंत्री संदीप सिंह ने नैतिकता के आधार पर अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया. उन्होंने कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं होती मैं नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे रहा हूं. मेरे ऊपर लगे आरोप बेबुनियाद हैं. जांच रिपोर्ट आने तक मैंने अपना खेल विभाग मुख्यमंत्री को सौंप दिया है. जांच होने के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी.
https://पत्नी को भाजी तोड़ने के बहाने ले गया, फिर चाकू से गला रेतकर कर दी हत्या
बता दें कि महिला कोच ने उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था. प्रेसवार्ता कर महिला कोच ने मामले की जानकारी मीडिया तो दी थी. वहीं हरियाणा के विपक्षी दल मंत्री को पद से हटाने की मांग कर रहे थे. शनिवार को मंत्री की शिकायत पर हरियाणा सरकार एसआईटी का गठन कर चुकी है. हरियाणा में मामले की जांच एसआईटी करेगी. वहीं अब चंडीगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्जकर मंत्री की मुश्किलें बढ़ा दी है. चंडीगढ़ के सेक्टर-26 पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा-354, 354A, 354B, 342, 506 के तहत केस दर्ज किया गया है.
https://ऑस्ट्रेलिया सीरीज में नहीं खेल पाएंगे पंत, ये खिलाड़ी ले सकते हैं जगह









