আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गणतंत्र दिवस : सांस्कृतिक कार्यक्रम के अभाव में नहीं दिखा उत्साह

Published on: January 27, 2021
---Advertisement---

पिथौरा. कल गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर एवं क्षेत्र में मात्र ध्वजारोहण को छोड़कर कोई अन्य कार्यक्रम आयोजित नहीं होने से लोग निराश दिखे. मुख्य कार्यक्रम खेल मैदान की बजाय नगर पंचायत परिसर में हुआ. कल 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम पूरे नगर एवं क्षेत्र में कही उत्साह दिखाई नहीं दिया. सरकारी गाइड लाइन के कारण एक दो स्थानों को छोड़कर मात्र ध्वजारोहण ही सम्पन्न किया गया. नगर पंचायत में मुख्यातिथि बनाए गए क्षेत्रीय विधायक एवं वन विकास निगम के अध्यक्ष राजा देवेंद्र बहादुर सिंह ने नगर पंचायत परिसर में ध्वजारोहण करते हुए क्षेत्रवासियों को बधाई दी. शहीद स्मारक पिथौरा मैं शहीद स्मारक निर्माण के बाद प्रथम बार ध्वजारोहण किया गया.

http://Akash-NG मिसाइल का सफल परीक्षण, हवा में दुश्मनों को करेगा तबाह

यहां शहीद प्रमोद पटेल के पिता बृजलाल पटेल द्वारा ध्वजारोहण किया गया. इस कार्यक्रम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक छोटी बालिका परी महंती ने उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए भावुक कर दिया था. बस स्टैंड में भी प्रति वर्ष की तरह ध्वजारोहण किया गया. इस बार सादे समारोह में वार्ड पार्षद राजू सिन्हा ने ध्वजारोहण किया प्रदेश में एक अपनी तरह के प्रथम प्राथमिक स्कूल उच्च प्राथमिक शाला कसहीबाहरा में ग्राम के एक वरिष्ठ ग्रामीण ईश्वर सिंह ध्रुव ने ध्वजारोहण किया. इसके अलावा सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में संस्था प्रमुखों द्वारा सादे समारोह में ध्वजारोहण किया. ध्वजारोहण के कार्यक्रमो में मुख्यतः नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलवंत खनूजा, अनन्त सिंह वर्मा, नगर पंचायत के पार्षद, समाजसेवक गुरदीप चावला, शिक्षक हेमंत खुंटे सहित अनेक ग्रामीणों एवं शहरवासियों ने भाग लिया.

http://हिना खान ने देसी अवतार में शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, हो रही वायरल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now