नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच 4 अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है. सोमवार को बीसीसीआई ने चोटिल खिलाड़ियों के लिए रिप्लेसमेंट की घोषणा कर दी है. इसमें श्रीलंका दौरे पर मौजूद सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ को इंग्लैंड दौरे के लिए चुना गया है. बता दें कि इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा रहे शुभमन गिल, वाशिंगटन सुंदर और तेज गेंदबाज आवेश खान चोट की वजह से बाहर हो गए हैं. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कोरोना से उबरने और दो नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट के बाद टीम के बायो बबल से जुड़ गए हैं. इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा, गेंदबाजी कोच भारत अरुण और बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन भी पृथकवास पूरा करने के बाद डरहम में टीम से जुड़ गए हैं. स्टैंडबाय में सिर्फ दो खिलाड़ी प्रसिद्ध कृष्णा और अरजान नगवासवाला ही बचे हैं.
http://शेरशाह का ट्रेलर रिलीज, कैप्टन विक्रम बत्रा के रोल में सिद्धार्थ मल्होत्रा
भारतीय टीम : रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, केएल राहुल, ऋद्धिमान साहा, अभिमन्यु ईश्वरन, पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव.
http://बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, बोले- मैं हमेशा अग्निपरीक्षा से गुजरा हूं











