नई दिल्ली. बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. बीएस. येदियुरप्पा ने सोमवार दोपहर को राज्यपाल से मुलाकात कर इस्तीफा सौंप दिया. इस्तीफा देने के बाद बीएस. येदियुरप्पा ने कहा कि उन पर हाईकमान का कोई प्रेशर नहीं है, उन्होने खुद इस्तीफा दिया. उन्होने कहा कि मैंने किसी नाम को नहीं सुझाया है, पार्टी को मज़बूत करने के लिए काम करूंगा. अपने इस्तीफे का ऐलान करते हुए बीएस. येदियुरप्पा ने कहा कि उन्हें कर्नाटक के लोगों के लिए काफी काम करना है. हम सभी को मेहनत के साथ काम करना चाहिए.
http://भारत ने पहले टी-20 में श्रीलंका को 38 रन से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त
उन्होने कहा कि वे हमेशा अग्निपरीक्षा से गुजरे हैं. बीएस. येदियुरप्पा के इस्तीफे के ऐलान के बाद दिल्ली में भी हलचल तेज़ हुई है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कर्नाटक प्रभारी अरुण सिंह से चर्चा की है. माना जा रहा है कि जल्द ही ऑब्जर्वर के नाम का ऐलान हो सकता है, जिसके बाद सीएम चुना जाएगा. साथ ही बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और हालात पर चर्चा की. बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में कांग्रेस-जेडीएस की सरकार बनी थी, लेकिन ये सरकार एक साल ही चल पाई थी और बाद में बीजेपी ने बीएस. येदियुरप्पा की अगुवाई में अपनी सरकार बना ली थी.
http://Hero Maestro Edge 125 कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और शानदार ग्राफिक्स के साथ लॉन्च, जानिए कीमत









