আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भारत ने पहले टी-20 में श्रीलंका को 38 रन से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त

Published on: July 26, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत ने पहले टी-20 मैच में श्रीलंका को 38 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 164 रन बनाए. इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 126 रन पर ऑलआउट हो गई. श्रीलंका की तरफ से चरिथ असलंका ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से भुवनेश्वर ने 4 और दीपक चाहर ने 2 विकेट लिए.

http://Hero Maestro Edge 125 कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और शानदार ग्राफिक्स के साथ लॉन्च, जानिए कीमत

हार्दिक, वरुण, क्रुणाल और युजवेंद्र चहल ने भी एक-एक विकेट अपने नाम किए. भुवनेश्वर को बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. इससे पहले भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 164 रन बनाए. सूर्यकुमार यादव ने 50 और कप्तान शिखर धवन ने 46, संजू सैमसन ने 27 रन बनाए. इसके अलावा ईशाना किशन नाबाद 20 और हार्दिक पांड्या ने 10 रनों का योगदान दिया. श्रीलंका की तरफ से वानिन्दु हसरंगा और दुथमंथा चमीरा ने 2-2 विकेट लिए.

http://IPL के बाकी बचे मैचों का ऐलान, जानिए पूरा शेड्यूल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now