আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘बार-बार सीटी स्कैन सेहत के लिए हानिकारक, बढ़ जाती है कैंसर की संभावना’

Published on: May 4, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. कोरोना वायरस की पहचान करने के लिए मरीजों को सीटी स्कैन करवाना पड़ रहा है लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इसकी रेडिएशन काफी खतरनाक होता है. एक एचआरसीटी स्कैन करीब तीन सौ एक्सरे के बराबर रेडिएशन देता है. इससे काफी नुकसान मरीज को हो सकता है. इसलिए बार-बार सीटी स्कैन कराने की आवश्यकता नहीं है. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कई लोगों को कोरोना के लक्षण होने के बाद भी उनका कोविड टेस्ट निगेटिव आ रहा है जिसके बाद डॉक्टर उन्हें सीटी स्कैन कराने की सलाह दे रहे हैं लेकिन अगर कोरोना के हल्के लक्षण हैं तो सीटी स्कैन कराने की कोई जरूरत नहीं है.

http://पीले ड्रेस में सपना चौधरी ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल

सीटी स्कैन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. इसे कराने के बाद कैंसर की संभावना बढ़ सकती है. डॉ. गुलेरिया ने कहा कि सीटी स्कैन और बायोमार्कर का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. अगर ज्यादा हल्के लक्षण हैं तो सीटी स्कैन कराने का कोई फायदा नहीं है. यह बहुत हानिकारक है. उन्होने कहा कि आजकल बहुत ज्याद लोग सीटी स्कैन करा रहे हैं. जब सीटी स्कैन की जरूरत नहीं है तो उसे कराकर आप खुद को नुकसान ज्यादा पहुंचा रहे हैं, क्योंकि आप खुद को रेडिएशन के संपर्क में ला रहे हैं. इससे बाद में कैंसर होने की संभावना बढ़ सकती है.

http://करंट से जंगली सुअर का शिकार, मांस के साथ 5 गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now