रायपुर. छत्तीसगढ़ में पॉजिटिविटी दर लगातार घटते जा रही है. बीते 15 मई को प्रदेश की पॉजिटिविटी दर और गिरकर 11 प्रतिशत पर पहुंच गई है.15 मई को प्रदेश भर में जांचे गए 70 हजार 239 सैंपलों में से 7664 सैंपल पॉजिटिव पाए गए. विगत 14 मई को प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 12 प्रतिशत और 13 मई को 14 प्रतिशत थी. प्रदेश में 15 मई को 11 हजार 475 मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए हैं. इनमें से 11 हजार 088 मरीजों ने होम आइसोलेशन में उपचार कराकर कोरोना को मात दी है. कोविड अस्पतालों और कोविड केयर सेंटर्स में इलाज के बाद स्वस्थ हुए 387 मरीजों को डिस्चार्ज किया है.
बोरवेल खनन एवं चश्में की दुकान को संचालन की अनुमति
कांकेर. कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी चन्दन कुमार द्वारा सम्पूर्ण उत्तर बस्तर कांकेर जिले को 01 जून के प्रातः 06 बजे तक कन्टेमेन्ट जोन घोषित किया गया है. उक्त आदेश के अनुक्रम में प्रत्येक रविवार को छोड़कर जिले में पेयजल एवं कृषि कार्य हेतु बोरवेल खनन की अनुमति दी गई है. इसी प्रकार जिले के आप्टिकल शॉप (चश्में की दुकान) को प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विक्रय एवं रिपेयरिंग की अनुमति होगी. आप्टिकल शॉप में अन्य वस्तुओं का विक्रय प्रतिबंधित होगा. उपरोक्त गतिविधियों के संचालन हेतु कोविड-19 के निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा.
http://चक्रवाती तूफान तौकते ने गोवा में मचाई तबाही, कर्नाटक में 4 की मौत







