नई दिल्ली. अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान तौकते को लेकर कई राज्यों में अलर्ट जारी है. कर्नाटक के 6 जिलों पर इसका काफी बुरा असर पड़ा है. इन जिलों के 73 गांव इससे प्रभावित हुए हैं. राज्य में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है. तूफान के कारण गोवा के कई जिलों में पावर सप्लाई कट हो गई है. सड़कों पर कई जगह पेड़ गिर गए हैं. गोवा के तट पर तेज हवाओं के साथ-साथ मूसलाधार बारिश भी हो रही है. गोवा के मनिपाल अस्पताल में डायलिसिस यूनिट चक्रवात से प्रभावित हुई है. वहीं, केरल के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक तूफान गोवा के तटीय क्षेत्र से टकरा गया है. अब वह गुजरात की ओर तेजी से बढ़ रहा है.
http://सीएम भूपेश ने पीएम मोदी से वैक्सीनेशन की कमी दूर करने, ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का किया अनुरोध
चक्रवात पर तैयारियों को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने आज समीक्षा बैठक की है. गृह मंत्री ने चक्रवात प्रभावित राज्यों को पावर बैकअप की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए हैं. साथ ही कहा कि चक्रवात आने पर पावर सप्लाई में कोविड मरीजों और अस्पतालों में किसी प्रकार की कमी ना हो. चक्रवात प्रभावित राज्यों के डीएम को निर्देश दिए गए कि ऑक्सीजन सप्लाई में कमी ना हो. अमित शाह ने कहा कि चक्रवात के समय लोकल बॉडीज सक्रिय रहें. चक्रवाती तूफान से निपटने के लिए गृह मंत्रालय ने 24×7 कंट्रोल रूम खोल दिया है. साथ ही गृह मंत्रालय ने राज्यों से कहा है कि किसी भी समय एयर फोर्स, नेवी NDRF की और ज्यादा जरूरत पड़े तो केंद्र सरकार हर स्तर पर मदद करने के लिए तैयार है.
http://मुख्यमंत्री विवाह योजना व रेडी-टू-ईट में गड़बड़ी पर कार्रवाई नहीं, अनशन में अफसर
Cyclone Tauktae hit coastal parts of Goa. Visuals from Panaji pic.twitter.com/qPGI0CnUjS
— ANI (@ANI) May 16, 2021









