আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Redmi Note 10T 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: July 20, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. Xiaomi के रेडमी ने भारत में Redmi Note 10T 5G को लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती कीमत 13,999 रुपए ऱखी गई है, जो कि इसके 4GB+64GB इंटरनल स्टोरेज के लिए है. वहीं फोन के 6GB+128GB स्टोरेज के लिए ग्राहकों को सिर्फ 15,999 रुपए खर्च करने होंगे. इस फोन की पहली सेल 26 जुलाई को रखी गई है. सेल ऑफर के तहक फोन पर 1,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जाएगा, जिसके लिए ग्राहकों को HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना होगा. रेडमी नोट 10T 5G में MediaTek Dimensity 700 चिपसेट मिलता है. इसके अलावा फोन में 6GB तक की रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है. फोन का डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है.

http://गांववाले खुद ही लगा रहे पौधे, डिघेपुर बना उदाहरण

ग्राहक इस फोन को Metallic ब्लू, Mint ग्रीन, Chromium व्हाइट और Graphite ब्लैक कलर वेरिएंट में खरीद सकते हैं. ये फोन MIUI 12 पर बेस्ड एंड्रॉयड 11 पर काम करता है. फोन में 6.5 इंच का 1080p LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 90Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसमें MediaTek Dimensity 700 चिप दी गई है और इसमें 6जीबी तक की रैम और 128GB की स्टोरेज है. कैमरे के तौर पर इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है. इसके अलावा फोन में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. पावर के लिए इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 22.5W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.

http://दो से अधिक कोरोना मरीज पाए जाने पर बनाया जाएगा माइक्रो कंटेनमेंट जोन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now