पिथौरा. नगर के समीप बसे ग्राम डिघेपुर के ग्रामीणों ने पर्यावरण की रक्षा हेतु किए जाने वाले प्रयासों के तहत गांव में निर्मित गोठान, मुख्य मार्ग पर फलदार एवं छायादार पौधे रोपित कर अन्य ग्रामवासियों के सामने एक उदाहरण बनकर सामने आए हैं. ज्ञात हो कि इस गांव में क्षेत्र के सबसे अधिक अमरूद के पेड़ थे पर गांव के साथ बहने वाली एक नदी के कटाव ने सभी अमरूद पेड़ समाप्त कर दिए थे. लिहाजा अब ग्रामीण इनकी भरपाई हेतु अन्य फलदार पौधों का रोपण करने जुट गए हैं. डिघेपुर के ग्रामीणों ने गांव में लगातार कम होते पेड़ पौधों को बढ़ाने की नीयत से 15 सदस्यों वाली जन कल्याण समिति का गठन किया है.
http://दो से अधिक कोरोना मरीज पाए जाने पर बनाया जाएगा माइक्रो कंटेनमेंट जोन
इस समिति ने ग्राम सरपंच तेजराम पटेल एवं सचिव पुनीत सिन्हा की सलाह के बाद 25 नग फलदार आम, इमली, जामुन, आंवला, कोसम, करोंदा एवं पपीता का पौधरोपण किया. इसके लिए बाकायदा कार्यक्रम आयोजित कर पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड भी क्रय कर लगाया गया है. इस संबंध में समिति के कोषाध्यक्ष इलेश साहू ने बताया कि गांव में बिगड़ते पर्यावरण की चिंता में पूरे ग्रामीणों को साथ लेकर कार्य करने का जज्बा रखने वाले 15 सदस्यों की एक समिति बनाकर वृक्षारोपण का श्रीगणेश कर दिया गया जो कि आने वाले समय मे भी लगातार जारी रहेगा. ग्राम समिति सदस्यों द्वारा प्रतिमाह 500 रुपए जमा किए जाते हैं जिसे आवश्यकता अनुसार ग्रामीणों को सहायता भी दी जाती है.
http://सीमा से अधिक वसूली गई फीस 15 दिन के भीतर पालकों को वापस करेंगे स्कूल
ग्राम स्तर पर चल रहे उक्त कार्यक्रम से अन्य ग्राम प्रमुख जो सभी कार्य के लिए शासन का मुंह ताकते हैं उनके लिए ग्रामीणों का यह कार्य एक उदाहरण बन गया है. वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जन कल्याण समिति के अध्यक्ष सुखरू सिंह ठाकुर, सरपंच तेजराम पटेल, सचिव संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रांतीय संरक्षक पुनीत सिन्हा, समिति के उपाध्यक्ष बजरंग पटेल, संरक्षक नरेंद्र सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष इलेश साहू, सचिव योगेंद्र दास, मुकेश राजपुत, धनेश्वर साहू, परदेशी दास, भोजराम साहू, विश्राम ठाकुर, चेतन ठाकुर, पानसिंह मिर्धा, हलधर ठाकुर, हम्मन ठाकुर, धनेश्वर ठाकुर, नागेश्वर साहू सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे.
‘क्या खूब लगती हो’ गाने पर एक्ट करती नजर आईं हिना खान https://t.co/RqYxgLAQlC
— Cg Janadesh (@CJanadesh) July 19, 2021







