रायपुर. भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आदेश तथा राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा दिए गए निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सौरभ कुमार ने कोविड-19 महामारी के प्रसार की रोकथाम हेतु किसी क्षेत्र में दो से अधिक एक्टिव कोविड-19 मरीज पाए जाने पर उसे माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने के निर्देश दिए हैं. कलेक्टर ने माईक्रो कन्टेनमेंट जोन घोषित करने एवं अन्य समस्त आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु एनआर साहू, अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी रायपुर को इसके लिए प्राधिकृत करते हुए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है.
http://SC की कड़ी टिप्पणी- पैसे कमाने की मशीन बन गए हैं अस्पताल
पंजीयन कार्यालय में स्लॉट बढ़ाए गए, अब ज्यादा लोगों की हो सकेगी रजिस्ट्री
दुर्ग. कार्यालय उप पंजीयक दुर्ग में पंजीयन की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए महानिरीक्षक पंजीयन छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा निर्णय लिया गया है कि कार्यालय उप पंजीयक दुर्ग में प्रत्येक उप पंजीयन के टोकन प्रणाली में संशोधन करते हुए, 19 जुलाई 2021 से पूर्व के स्लाट 52 से बढ़ाकर 84 किया गया है. आम जनता को यह सुविधा आज ही से मिलने लगेगा.
http://पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही, सचिव निलंबित
जिला सेनानी कार्यालय की निष्प्रयोज्य सामग्री की नीलामी 28 को
गरियाबंद. नगर सेना एवं जिला अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि जिला सेनानी कार्यालय की शासकीय निष्प्रयोज्य घोषित भण्डार सामग्रियों की नीलामी 28 जुलाई को प्रातः 11 बजे नगर सेना कार्यालय कैम्प परिसर गरियाबंद में किया जाएगा. इच्छुक व्यक्ति कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं.
http://जिला अस्पताल के डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत







