नई दिल्ली. रियलमी ने अपना पहला 5जी स्मार्टफोन Realme X50 Pro 5G भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 37,999 रुपए रखी है. ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे. रियलमी ने अपने इस स्मार्टफोन को मॉश ग्रीन और रस्ट रेड कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है. कंपनी ने इसे 6GB/128GB, 8GB/128GB और 12GB/256GB वाले वेरिएंट में लॉन्च किया है. इनकी कीमत क्रमश: 37,999 रुपए, 39,999 रुपए और 44,999 रुपए रखी गई है. रियलमी X50 Pro 5G में 12GBGB तक रैम 256GB तक स्टोरेज के साथ स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया गया है.
http://सीएए को लेकर जमकर हिंसा, हेड कॉन्स्टेबल और एक प्रदर्शनकारी की मौत
इसमें 4200mAh की बैटरी दी गई है. साथ ही में यहां 65W SuperDart फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है. कंपनी ने इसमें 6.44-इंच FHD+ सुपर AMOLED 90Hz डिस्प्ले दिया है. ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 बेस्ड Realme UI पर चलता है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 12MP टेलीफ़ोटो कैमरा, 64MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल/ मैक्रो कैमरा और एक ब्लैक एंड वाइट पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए इसमें 32MP और 8MP का कैमरा दिया गया है.
http://भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल










