नई दिल्ली. Realme ने Narzo 50 सीरीज के तहत भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन Realme Narzo 50A और Realme Narzo 50i लॉन्च कर दिए हैं. रियलमी Narzo 50A के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,499 रुपए है, वहीं 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,499 रुपए है. फोन को ऑक्सीजन ब्लू और ऑक्सीजन ग्रीन में कलर में खरीदा जा सकेगा. रियलमी Narzo 50i के 2 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 7,499 रुपए और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 8,499 रुपए है. फोन को मिंट ग्रीन कार्बन ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा.
https://अब चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ का खतरा, अलर्ट जारी
Realme Narzo 50A की स्पेसिफिकेशन
Realme Narzo 50A में एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 है. इसमें 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है. फोन में मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G52 GPU, 4 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.8 है. दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है. सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है. फोन में 6000mAh की बैटरी है जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है. कनेक्टिविटी के लिए फोन मे टाईप-सी पोर्ट, डुअल बैंड वाई-फाई Wi-Fi 802.11 ac, GPS, ब्लूटूथ v5 और डुअल सिम का सपोर्ट है.
https://ट्रक से टकराई इको वैन, परीक्षा देने जा रहे 6 युवकों की मौत
Realme Narzo 50i की स्पेसिफिकेशन
Realme Narzo 50i में 6.5 इंच की डिस्प्ले है. इसके अलावा इसमें Unisoc 9863 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्चोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा. रियलमी Narzo 50i में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसके साथ एआई का सपोर्ट है और इसका अपर्चर f/2.0 है. इसमें 5 मेगापिक्सल का एआई फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है जिसे लेकर 43 दिनों के स्टैंडबाय का दावा किया गया है. इसमें पावर सेविंग मोड भी है. इसमें कनेक्टिविटी के लिए 3.5mm का ऑडियो जैक, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2 और जीपीएस जैसे फीचर्स हैं.










