नई दिल्ली. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 12 घंटे में चक्रवाती तूफान के तेज होने की संभावना जताई है. इस चक्रवात को गुलाब नाम दिया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, ये चक्रवाती तूफान शनिवार और रविवार को दो दिनों तक सक्रिय रह सकता है. सोमवार को इसके कमजोर होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर और आस पास के मध्य बंगाल की खाड़ी में एक डिप्रेशन बढ़कर डीप डीप्रेशन में बदल गया है. जिसके अगले 12 घंटों में तेज होकर चक्रवात बनने की संभावना है.
https://ट्रक से टकराई इको वैन, परीक्षा देने जा रहे 6 युवकों की मौत
इसके 26 सितंबर तक कलिंगपट्टनम के आसपास दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों को पार करने की संभावना है मौसम विभाग ने उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया है. चक्रवात गुलाब की वजह से प. बंगाल में भी भारी बारिश होने की संभावना है. मंगलवार से कोलकाता हावड़ा, दक्षिण और उत्तर 24 परगना के साथ पूर्वी मिदनापुर में भारी बारिश का अनुमान है. कोलकाता पुलिस ने तूफान से निपटने के लिए यूनिफाइड कमांड सेंटर नाम से एक कंट्रोल रूम खोला है. सभी थानों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है. कोस्टल इलाकों में भी तूफान से निपटने की तैयारी शुरू हो गई है.
https://ऑल इंडिया चेस फेडरेशन की ट्रेनर की परीक्षा में हेमंत को मिली सफलता









