नई दिल्ली. राजस्थान के जयपुर में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां चाकसू में एनएच-12 निमोडिया मोड़ पर ट्रक और वैन में भिडंत हो गई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई. इस घटना में पांच लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें चाकसू के सैटेलाइट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि वैन में सवार 11 लोग बारां से सीकर राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) की परीक्षा देने जा रहे थे. चाकसू के पास पहुंचने पर वैन बेकाबू होकर ट्रक से जा टकराई.
https://ऑल इंडिया चेस फेडरेशन की ट्रेनर की परीक्षा में हेमंत को मिली सफलता
ट्रक और वैन के बीच हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में वैन चालक की भी मौत हो गई. वहीं चार परीक्षार्थियों ने भी दम तोड़ दिया. घायल युवकों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि शवों की शिनाख्त कराई जा रही है. दोनों वाहनों को भी कब्जे में ले लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
https://UPSC सिविल सर्विसेज 2020 का रिजल्ट जारी, शुभम ने किया टॉप









