नई दिल्ली. रियलमी ने अपने नए कोका-कोला स्पेशल एडिशन फोन Realme 10 Pro 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है.रियलमी 10 प्रो कोका-कोला को लिमिटेड एडिशन के दौर पर पेश किया गया है. फोन सिंगल स्टोरेज में मिलता है. फोन के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपए रखी गई है. रियलमी के इस स्मार्टफोन के बैक पर कोका-कोला लोगो के साथ सिंगल ब्लैक कलर मिलता है. रियलमी 10 प्रो कोका-कोला एडिशन में 6.72 इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिलता है. डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, (1,080x 2,400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 680 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है.
https://‘ड्रीम गर्ल 2’ का टीजर रिलीज, आयुष्मान ने पूजा बनकर किया ‘पठान’ संग फ्लर्ट
इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक LPDDR4x रैम और 128 जीबी तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है. रियलमी 10 प्रो कोका-कोला एडिशन एंड्रॉइड 13 पर आधारित कोका-कोला-थीम वाले डिजाइन के साथ आता है. फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 108 मेगापिक्सल का सैमसंग HM6 प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर शामिल है. इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है. रियलमी 10 प्रो कोका-कोला एडिशन में 80 के दशक का कोला फिल्टर मिलता है जो आपकी फोटो को 1980 के दशक में वापस ले जाता है. इसके अलावा, कैमरा शटर साउंड को बोतल खोलने वाले साउंड से बदला गया है. रियलमी 10 प्रो कोका-कोला एडिशन में 5,000mAh की बैटरी पैक की गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है.










