नई दिल्ली. आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ जल्द ही थिएटर्स में दस्तक देने वाली है. ड्रीम गर्ल 2 का नया टीजर रिलीज कर दिया गया है, जो बहुत ही दिलचस्प है. खास बात यह है कि इसका ‘पठान’ कनेक्शन भी है. ड्रीम गर्ल 2 के टीजर में आयुष्मान खुराना या किसी एक्टर का चेहरा तो नहीं दिखाया गया है, लेकिन थोड़ी-बहुत झलक जो नजर आ रही है, उससे साफ है कि पूजा बनकर आयुष्मान खुराना ही वापसी कर रहे हैं. टीजर से लग रहा है कि पूजा ने अब कॉल सेंटर में काम करना बंद कर दिया है. अब वह लहंगा-चोली पहने बिस्तर पर बैठी ‘पठान’ के साथ फोन पर बातें करती नजर आ रही है.
https://फांसी के फंदे पर लटकी मिली आरईएस विभाग के SDO की लाश
‘पूजा’ और ‘पठान’ के बीच की नॉटी-नॉटी बातें भी सुनने को मिली हैं. टीजर में पूजा का फोन बजता है और वह फोन उठाकर बोलती हैं- हैलो, मैं पूजा बोल रही हूं. उधर से एक शख्स ‘पठान’ शाहरुख की आवाज में बोलता है कि वह पठान है. तब ‘पूजा’ पूछती है कि कैसे हो मेरे पठान. तब वह शख्स ‘पूजा’ को हैप्पी वैलेंटाइंस डे विश करते हुए कहता है कि पहले से भी ज्यादा अमीर. इसी मस्तीभरी गपशप के बीच ‘ड्रीम गर्ल 2’ की रिलीज डेट अनाउंस की जाती है. जब ‘पठान’ बोलता है कि जल्द ही उसकी फिल्म ‘जवान’ आ रही है तो ‘पूजा’ बोलती है और मेरी जवानी. ड्रीम गर्ल-2 सात जुलाई 2023 में रिलीज होगी. फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा अनन्या पांडे, असरानी, परेश रावल, राजपाल यादव, विजय राज, सीमा पहवा, मंजोत सिंह, मनोज जोशी और अभिषेक बनर्जी भी नजर आएंगे.










