আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मारबर्ग वायरस से 9 लोगों की मौत, WHO ने बुलाई बैठक

Published on: February 14, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. मध्य अफ्रीकी देशों में मारबर्ग वायरस फैल रहा है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि यह वायरस कोरोना और इबोला से भी अधिक खतरनाक और जानलेवा है. इस वायरस के प्रकोप पर चर्चा के लिए डब्ल्यूएचओ ने एक बैठक अभी बुलाई है. बैठक से पहले डब्ल्यूएचओ के अधिकारियों ने मारबर्ग वायरस रोग की गंभीरता पर चर्चा की थी. अधिकारियों ने बताया था कि मारबर्ग वायरस रोग एक अत्यधिक विषाणुजनित रोग है, जो रक्तस्रावी बुखार का कारण बनता है, जिसमें मृत्यु दर 88% तक होती है. यह उसी फैमिली का वायरस है जो इबोला रोग का कारण बनता है.

https://सेकंड हैंड गाड़ियों का नाम ट्रांसफर अब परिवहन सुविधा केंद्र से, सिर्फ 100 रुपए अतिरिक्त लगेंगे

जर्मनी में मारबर्ग और फ्रैंकफर्ट में और 1967 में बेलग्रेड (सर्बिया) में एक साथ हुए दो बड़े प्रकोपों ​​ने इस तरह की बीमारी की शुरूआती पहचान कराई थी. बहरहाल, मारबर्ग वायरस का प्रकोप घाना समेत कई मध्‍य अफ्रीकी देशों में हैं.  डब्ल्यूएचओ की वेबसाइट पर बताया गया कि मारबर्ग वायरस रोग के संपर्क में आने वाले इंसानों को भयंकर बुखार आता है. इसका संक्रमण शुरू में रूसेटस बैट कॉलोनियों की खानों या गुफाओं में रहने वाले लोगों में फैला था. वहां हुई जांच के आधार पर यह कहा गया कि एक बार जब कोई व्यक्ति इस वायरस से संक्रमित हो जाता है, तो मारबर्ग संक्रमित लोगों के रक्त-स्राव, मानव-से-मानव के निजी अंगों के संपर्क में आने से फैल सकता है. इसके अलावा रोगियों के कपड़े जैसे कि बिस्तर आदि का इस्‍तेमाल करने पर भी इसका संक्रमण फैलता है.

https://अडानी मुद्दे पर हंगामे के बीच राज्यसभा 13 मार्च तक स्थगित

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now