नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज़ के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं. जडेजा को कैनबरा के मैदान पर पहले टी-20 मैच में बैटिंग के दौरान सिर में चोट लग गई थी. जडेजा ने कन्कशन की शिकायत की थी. बाद में फील्डिंग करते समय जडेजा की जगह कप्तान विराट कोहली ने युजवेंद्र चहल को मैदान पर उतारा था. अब जडेजा की जगह शार्दुल ठाकुर को टी-20 में शामिल किया गया है.
http://डिजिटल खसरा, पांचसाला एवं बी-1 ही रजिस्ट्री के लिए होंगे मान्य
बीसीसीआई के मुताबिक रवींद्र जडेजा फिलहाल मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे. बता दें कि रवींद्र जडेजा पहले से ही हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे थे. अब उन्हें सिर में चोट लग गई है. पारी के 20वें ओवर की दूसरी गेंद जडेजा के बैट का किनारा लेकर हेलमेट से टकराई. गेंद टकराकर प्वाइंट पर खड़े हेनरिक्स के पास गई, लेकिन वो कैच नहीं कर पाए. जडेजा इसके बाद भी बैटिंग करते रहे. उन्होंने मिचेल स्टार्क के इस ओवर दो चौके भी लगाए. जडेजा ने 23 गेंदों पर 44 रन बनाए.
http://स्वास्थ्य मंत्री अनिल वीज कोरोना पॉजिटिव, कुछ दिन पहले ट्रायल में ली थी वैक्सीन











