नई दिल्ली. हरियाणा के गृहमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री अनिल वीज कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. उन्होंने खुद ट्वीट कर अपने संक्रमित होने की जानकारी दी है. उन्होने ट्वीट किया- मैं कोरोना संक्रमित पाया गया हूं. मैं सिविल अस्पताल अंबाला कैंट में भर्ती हूं. जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं उन्हें यह सलाह दी जाती है कि वे कोरोना की जांच कराएं. बता दें कि उन्होंने कोवैक्सीन परीक्षण में वॉलंटियर के तौर पर खुद को टीका लगवाया था. अनील वीज के कार्यालय की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, उन्हें 18 दिसंबर को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जानी है. गौरतलब है कि अनील वीज उन वॉलंटियर में शामिल थे जिन्होंने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन के लिए तीसरे ट्रायल राउंड में डोज ली थी.
http://धान खरीदी केंद्र बदले जाने के विरोध में चक्काजाम करते ग्रामीण गिरफ्तार
तीसरे राउंड के लिए अनील वीज ने खुद अपना नाम दिया था. Covaxin के तीसरे चरण का ट्रायल हरियाणा के रोहतक में लगवाया गया था. मंत्री अनिल विज ने वैक्सीन का पहला डोज लिया था. दरअसल, वैक्सीन के लिए 25 केंद्रों से 26 हजार वॉलन्टियर्स पर ट्रायल होना है. भारत बायोटेक और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की साझेदारी के साथ ये ट्रायल किया जा रहा है. जिन वॉलन्टियर्स को वैक्सीन की डोज दी गई है उन सभी को अगले साल तक निगरानी में रखा जाएगा. बता दें कि ये देश में वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल है. इस वैक्सीन की पहली डोज लेने के 28 दिन बाद दूसरी डोज दी जानी है.
http://छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 21 से 30 तक, मुख्य सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा
I have been tested Corona positive. I am admitted in Civil Hospital Ambala Cantt. All those who have come in close contact to me are advised to get themselves tested for corona.
— ANIL VIJ MINISTER HARYANA (@anilvijminister) December 5, 2020









