बलौदाबाजार/कसडोल. नमक की कालाबाज़ारी एवं अधिक मूल्यों में बेचने की शिकायतों को लेकर कार्रवाई की गई. मंगलवार को बलौदाबाजार तहसीलदार गौतम सिंह के नेतृत्व में पुलिस, खाद्य, नगरीय निकाय विभाग की संयुक्त टीम ने दुकानों का निरीक्षण किया. जिसमें कुछ दुकानों में नमक को अधिक मूल्यों में बेचने की शिकायत सही पाई गई. दो दुकान लक्ष्मी जनरल स्टोर्स एवं महाराज किराना स्टोर्स पर 5 -5 हजार का जुर्माना लगाया गया. उसी तरह भाटापारा तहसीलदार प्रवीण तिवारी के नेतृत्व में टीम ने नगर में बड़ी कार्रवाई करते हुए अधिक मात्रा में नमक संग्रह एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करते हुए अफवाह उड़ाने पर कृषि उपज मंडी के पास स्थित किराना दुकान अशोक नागवानी पिता मूलचंद नागवानी के खिलाफ पहली एफआईआर दर्ज कराई.
http://किराना दुकान से 13 पैकेट गुड़ाखू बरामद, व्यवसायी के खिलाफ मामला दर्ज
इस पर भारतीय दंड संहिता धारा 188 एवं महमारी एक्ट के धारा 3, छत्तीसगढ़ पब्लिक हेल्थ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. इसी तरह लवन नायब तहसीलदार प्रियंका बंजारे ने लाहौद स्थित रामविशाल साहू किराना दुकान के खिलाफ 20 हज़ार रुपए का जुर्माना लगाया है. कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने बताया कि जिला में ना राज्य में किसी भी तरह नमक की भंडारण में कोई कमी नहीं है. लोग अनावश्यक रूप से अधिक मात्रा में नमक खरीदने से बचें. जिले के सभी दुकानों, सरकारी राशन दुकानो में पर्याप्त मात्रा में नमक उपलब्धता सुनिश्चित है. जिले के सभी व्यापारी नमक को अधिक दाम में बेचने से एवं उसके अधिक मात्रा में भंडारण करने से बचें। ऐसे करने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत की जा सकती है.
http://Realme Narzo 10 और Narzo 10A लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशंस







