আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

किराना दुकान से 13 पैकेट गुड़ाखू बरामद, व्यवसायी के खिलाफ मामला दर्ज

Published on: May 12, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. बागबाहरा पुलिस ने ग्राम डोंगरगांव में एक किराना दुकान में छापा मारकर 13 पैकेट गुड़ाखू बरामद कर मामला दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम डोंगरगांव में भुनेश्वर साहू के किराना दुकान में गुड़ाखू का स्टाक जमा किया गया है. जिस पर पुलिस ने दबिश दी. दुकान से 13 पैकेट में 936 डिब्बा प्रतिबंधित गुड़ाखू बरामद किया गया. जिसकी कीमत 9 हजार 360 रुपए बताई जा रही है. पुलिस ने भुनेश्वर साहू के खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

http://Realme Narzo 10 और Narzo 10A लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशंस

गौरतलब है कि लॉकडाउन की वजह से नशीले पदार्थों की कीमतों में काफी इजाफा हुआ है. शराब जहां दोगुना से तीन गुना रेट में बिका. जर्दायुक्त गुटका पांच से दस रुपए दाम में बिक रहा है. जबकि पांच रुपए में मिलने वाला गुड़ाखू का रेट 80 से सौ रुपए तक जा पहुंचा. इसके पीछे जानकार बताते हैं कि गुड़ाखू के शौकीन लोगों को इसका कोई आप्शन नहीं मिला. जबकि जर्दा खाने वाले लोग तंबाखू से तो शराब के शौकीन लोग महुआ दारू से अपना शौक पूरा कर लिए. जबकि गुड़ाखू का कोई तोड़ नहीं मिला जिससे इसके दाम काफी बढ़ गए.

http://VIDEO : शहनाज-जस्सी गिल का गाना ‘कह गई सॉरी’ रिलीज, सुनकर हो जाएंगे इमोशनल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now