नई दिल्ली. Realme ने अपने दो नए स्मार्टफोन्स Realme Narzo 10 और Narzo 10A को भारत में लॉन्च कर दिया हैं. रियलमी Narzo 10 की कीमत 11,999 रुपए जबकि Realme Narzo 10A की कीमत 8,499 रुपए है. रियलमी Narzo 10 में 4GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज है, जबकि Narzo 10A में 3GB रैम और 32GB मेमोरी है.
http://VIDEO : शहनाज-जस्सी गिल का गाना ‘कह गई सॉरी’ रिलीज, सुनकर हो जाएंगे इमोशनल
Realme Narzo 10 स्पेसिफिकेशंस
इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जहां मिनी ड्रॉप नॉच है. ये स्मार्टफोन MediaTek Helio G89 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर चलता है. इस स्मार्टफोन में Android 10 बेस्ड Realme UI है. इसमें चार रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है. सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसकी बैटरी 5,000mAh की है और इसके साथ 18W क्विक चार्ज का सपोर्ट है. इसमें तीन कार्ड स्लॉट दिए गए हैं और इसमें भी रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. इसे आप दो कलर वेरिएंट्स – दैट व्हाइट और दैट ग्रीन में खरीद सकते हैं.
http://आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
Realme Narzo 10A स्पेसिफिकेशंस
Realme Narzo 10A में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है. इसमें वॉटर ड्रॉप स्टाइल नॉच दिया गया है. इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G70 प्रोसेसर दिया गया है. ये स्मार्टफोन Android 10 बेस्ड Realme UI पर चलता है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरे दिए गए हैं. प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है, दूसरा 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट और तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है. इसकी बैटरी 5,000mAh की है और इसके साथ 30 दिन का स्टैंडबाइ बैकअप दिया गया है. इसे आप सो व्हाइट और सो ब्लू कलर वेरिएंट में खरीद सकेंगे. फोन के रियर में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है.










