नई दिल्ली. शहनाज-जस्सी गिल का गाना ‘कह गई सॉरी’ रिलीज हो गया है. गाने की शुरुआत शहनाज और जस्सी की बातचीत से होती है, जहां शहनाज जस्सी से ब्रेकअप करती हैं. एक-दूसरे से अलग होकर दोनों ही काफी दुखी हैं. वीडियो में दोनों के इमोशन्स साफ दिख रहे हैं. वीडियो में जस्सी और शहनाज के फोटोज का ज्यादातर इस्तेमाल हुआ है. दरअसल, लॉकडाउन के कारण दोनों साथ में गाने को शूट नहीं कर सकते थे. इसलिए अलग-अलग जितना शूट कर पाए उतना किया. इसके साथ उन्होंने फोटोज का इस्तेमाल किया है. गाने को जस्सी गिल ने गाया है और निर्मान ने गाने के लिरिक्स लिखे हैं.
http://आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
बता दें कि शहनाज गिल ने बिग बॉस 13 में लोगों को खूब एंटरटेन किया. बिग बॉस में सिद्धार्थ शुक्ला संग शहनाज की जोड़ी काफी पसंद की गई. शहनाज ने बिग बॉस के बाद ‘मुझसे शादी करोगे’ में हिस्सा लिया था. इसके बाद शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला के साथ म्यूजिक वीडियो ‘भुला दूंगा’ में नजर आई थीं. वहीं जस्सी गिल फेमस पंजाबी सिंगर हैं. वो कई हिट गाने गा चुके हैं. जस्सी गिल बॉलीवुड डेब्यू कर चुके हैं. वो कंगना रनौत के साथ फिल्म पंगा में नजर आए थे. फिल्म में वो कंगना रनौत के पति के रोल में थे. फिल्म के प्रमोशन के लिए जस्सी और कंगना बिग बॉस के घर में भी पहुंचे थे. यहां जस्सी ने शहनाज के लिए ‘हौली हौली’ गाना भी गाया था.
http://नमक की कमी की अफवाहों के बाद लगी कतार, मुहमांगी कीमत में खरीदते रहे लोग










