नई दिल्ली. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए नक्शे को लेकर अयोध्या विकास प्राधिकरण की बैठक में सर्वसम्मति से मंदिर का नक्शा पास हो गया है. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को डेवलपमेंट शुल्क 2 करोड़ 11लाख 33 हज़ार 184 रुपए जमा करने होंगे. इसके अतिरिक्त लेबर सेस के रूप में 15 लाख 363 रुपए भी जमा करने होंगे. डेवलपमेंट शुल्क जमा होने के बाद राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी. बोर्ड के अध्यक्ष कमिश्नर एमपी अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 274110 वर्ग मीटर के ओपन एरिया और लगभग 13000 वर्ग मीटर के कवर्ड एरिया का नक्शा पास हो गया है.
http://कर्मयोगी योजना, जम्मू-कश्मीर राजभाषा बिल को कैबिनेट की मंजूरी
13000 कवर्ड एरिया में ही राम मंदिर बनेगा. फिलहाल डबलएमेंट शुल्क का कैलकुलेशन जारी है. ट्रस्ट को विकास शुल्क के साथ-साथ अनुरक्षण शुल्क पर्यवेक्षण व लेबर सेस भी देना होगा. लगभग पांच करोड़ रुपए विकास शुल्क व अन्य शुल्क भी सरकार को देना होगा. बोर्ड से मानचित्र की मंजूरी के बाद प्राधिकरण शुल्क जमा करने के लिए ट्रस्ट को पत्र जारी करेगा. ट्रस्ट उसी के बाद धनराशि जमा करेगा. धनराशि जमा होने के बाद ही प्राधिकरण स्वीकृत नक्शा ट्रस्ट को सौंपेगा.
http://दोनों हाथों से एक साथ लिख लेते थे सुशांत, बहन ने शेयर किया वीडियो









