नई दिल्ली. दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और सुशांत से जुड़े रेयर वीडियो और तस्वीरें लगातार फैन्स के साथ शेयर कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने सुशांत का एक और ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एक ही समय में एक साथ दोनों हाथों से लिखते नजर आ रहे हैं. श्वेता ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- दुर्लभ प्रतिभा.. मिरर-राइटिंग, दुनिया की 1 फीसदी से भी कम आबादी ऐसा करने में सक्षम है!! मेरा भाई बेस्ट है. जस्टिस फॉर एसएसआर.
http://Vespa Racing Sixties स्कूटर लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सुशांत एक ही साथ अपने दोनों हाथों से एक ही शब्दों को लिख रहे हैं जिसके चलते ये शब्द एक दूसरे की मिरर इमेज बन जा रहे हैं. हालांकि, एक ऊंचे एंगल से शूट किए गए इस वीडियो में सुशांत का चेहरा नहीं दिख रहा है. इस वीडियो को देखकर दिवंगत अभिनेता के प्रशंसक आश्चर्यचकित हैं. इससे पहले ही श्वेता ने सुशांत की कई तस्वीरें शेयर की थी जिसमें वह अपनी बहनों के साथ नजर आ रहे थे. देखिए वीडियो-
http://खेसारी-काजल के इस गाने ने मचाया धमाल, मिले 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज










