सुकमा/रायपुर. 15 वर्षों बाद सुकमा नगर पालिका में कांग्रेस का परचम लहराया है. यहां राजू साहू अध्यक्ष चुने गए हैं. बता दें कि राजू साहू मंत्री कवासी लखमा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी के कट्टर समर्थक माने जाते हैं. लगातार तीसरी बार अलग-अलग वार्ड से पार्षद निर्वाचित हुए हैं. इसके पहले नगर पालिका सुकमा के नेता प्रतिपक्ष भी रहे हैं. अध्यक्ष चुने जाने पर राजू साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री कवासी लखमा, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन सिंहदेव, प्रभारी मनोहर लूनिया, कारी सहित संगठन, पार्षदों एवं सुकमा नगरपालिका के आम जनताओं का आभार व्यक्त किया है.
http://बड़े किसानों का 45% तक धान खरीदी का फरमान! गुस्साए किसानों ने खरीदी केंद्र में की तालाबंदी
राजू साहू ने खासतौर पर मंत्री कवासी लखमा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि मेरे जैसे बहुत ही छोटे एवं सामान्य कार्यकर्ता को आशीर्वाद एवं इतनी बड़ी जिम्मेदारी प्रदान की है इसके लिए मैं ऋणी हूं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे प्रदान की गई है इसके लिए पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगा. उन्होने राज्य सरकार की योजनाओं को सुकमा के अंतिम से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया.
http://अंतत: राधा सुनील शर्मा के सर बंधा ताज, बनीं खरसिया नपा अध्यक्ष







