खरसिया. पखवाड़े भर से चल रही सरगर्मी के बाद सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ. जिसमें नगर सरकार की कमान श्रीमती राधा सुनील शर्मा के हाथों सौंपी गई है. वहीं उपाध्यक्ष राजेश सहिस को चुना गया है. कुल 18 वार्ड में 12 पर कांग्रेस की जीत से पालिका की सत्ता में परिवर्तन पहले ही हो चुका था. वहीं विधिवत नामांकन एवं मतदान सोमवार को दीनदयाल सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ. वार्ड नंबर 14 की पार्षद श्रीमती राधा सुनील शर्मा 13 मतों से विजयी होकर नगर पालिका अध्यक्ष चुनी गईं.
http://9 पार्षदों वाली भाजपा का नहीं, 3 पार्षद वाली कांग्रेस का अध्यक्ष निर्वाचित
वहीं उपाध्यक्ष वार्ड नंबर 4 के कांग्रेसी पार्षद राजेश सहिस बने हैं, जिन्हें 12 मत प्राप्त हुए. उल्लेखनीय होगा कि नगर पालिका परिषद के सर्वप्रथम अध्यक्ष जगदीश शर्मा बने थे. पश्चात जागेराम शर्मा ने दूसरी बार पालिकाध्यक्ष पद सुशोभित किया था. वहीं 38 वर्षों बाद नगर की सत्ता पर पहुंची श्रीमती राधा सुनील शर्मा ने ब्राम्हण समाज को गौरवान्वित किया है. बताना लाजिमी होगा कि पालिका चुनाव के बाद से ही चर्चा चल रही थी कि क्या इस बार भी पालिकाध्यक्ष गंज पीछे के वार्ड से चुना जाएगा. वहीं लगातार चौथी बार गंजपीछे वार्ड से चुने गए पार्षद ने अध्यक्षता की कमान संभालते हुए इस परंपरा को कायम रखा है.
http://भाजपा के प्रकाश अध्यक्ष, कांग्रेस के कृष्णा उपाध्यक्ष निर्वाचित







