नई दिल्ली. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. उनके साथ उनके पार्टनर रयान थारप को भी हिरासत में भेजा गया है. राज की गिरफ्तारी के बाद रयान थारप को गिरफ्तार किया गया था. बीती रात राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया. राज पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप पर दिखाने का आरोप है. राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल में लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया.
http://Redmi Note 10T 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
बता दें कि फरवरी 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी. मुंबई क्राइम ब्रांच ने कहा है कि राज कुंद्रा इस पूरे मामले के मास्टर माइंड हैं. राज कुंद्रा और उनके ब्रिटेन में रह रहे भाई ने केनरिन नाम की एक कंपनी बनाई है. जिसपर पोर्न फिल्में दिखाई जाती हैं. फिल्मों के वीडियो भारत में शूट किए जाते थे और वी ट्रांसफर के जरिए उन्हें विदेश भेजा जाता था. राज कुंद्रा के फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा. मालूम हो कि राज के एक वाट्सऐप ग्रुप से जुड़े होने की खबरें हैं. इस ग्रुप में अश्लील फिल्मों के कारोबार के बारे में बातचीत होती थी.
http://गांववाले खुद ही लगा रहे पौधे, डिघेपुर बना उदाहरण










