नई दिल्ली. उत्तराखंड के तमाम हिस्सों, खासतौर से कुमाऊं क्षेत्र में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है. आपदा में अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले दो दिनों में ही 16 लोगों की मौत हो गई.सोमवार को 5 लोगों की मौत हुई थी तो मंगलवार को 11 लोगों की मौत हो गई. नैनीताल शहर, राज्य के बाकी हिस्सों से कट गया है. तेज बारिश के चलते कई मकान ढह गए और कई लोग मलबे में फंसे हुए हैं. लैंडस्लाइड के चलते नैनीताल तक जाने वाली तीन सड़कों पर आवाजाही पूरी तरह थम गई है, इस वजह से इस पर्यटक स्थल का राज्य के बाकी हिस्सों से संपर्क टूट गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में कहा कि बादल फटने और लैंडस्लाइड के बाद कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है.
https://गला रेतकर पत्नी की हत्या, फिर खुद फांसी पर झूला पति
धामी ने आश्वस्त किया कि सेना के तीन हेलीकॉप्टर राज्य में चल रहे राहत एवं बचाव अभियानों में मदद करने के लिए जल्द पहुंचेंगे. इनमें से दो हेलीकॉप्टरों को नैनीताल भेजा जाएगा, जहां भारी बारिश से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है. बादल फटने और लैंडस्लाइड से कई मकान ढह गए हैं और मलबे में लोग फंसे हुए हैं. एक हेलीकॉप्टर को बचाव अभियान में मदद करने के लिए गढ़वाल क्षेत्र में भेजा जाएगा. मंगलवार को जान गंवाने वाले 11 लोगों में से आठ की जानकारी देते हुए स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (एसईओसी) ने यहां बताया कि नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर और खैराना के क्रमश: तोतापानी और क्वारव गांवों में भारी बारिश के बाद मकान ढहने की दो अलग-अलग घटनाओं में सुबह सात लोगों की मौत हो गई थी.
https://प्रियंका गांधी का ऐलान- यूपी चुनाव में 40% टिकट महिलाओं को देगी कांग्रेस
#WATCH उत्तराखंड: उत्तराखंड के कई ज़िलों में भारी बारिश हो रही है। इस दौरान नैनीताल के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। (वीडियो मॉल रोड इलाके का है।) pic.twitter.com/fUJgQWN41Q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2021









