আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

प्रियंका गांधी का ऐलान- यूपी चुनाव में 40% टिकट महिलाओं को देगी कांग्रेस

Published on: October 19, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ऐलान किया कि उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 40 फीसदी महिला उम्मीदवार उतारेगी. उन्होने कहा कि इसके लिए हमने आवेदन पत्र मांगे हुए हैं. अगले महीने की 15 तारीख तक आवेदन खुला रहेगा. प्रियंका ने कहा कि मेरा बस चलता तो मैं 50 प्रतिशत टिकट दे देती. यूपी में आरक्षण बढ़ेगा तो देश भी बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नारा है ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’. उन्होंने कहा कि 40 फीसदी टिकट का फैसला उन्नाव की उस लड़की के लिए यह निर्णय है जिसको जलाकर मारा गया. यह निर्णय हाथरस की उस लड़की के लिए है जिसे न्याय नहीं मिला.

https://‘धमाका’ का ट्रेलर रिलीज, इंटेंस रोल में दिखाई दिए कार्तिक आर्यन

लखीमपुर में एक लड़की मिली उसने बोला प्रधानमंत्री बनना चाहती हूं उसके लिए है ये निर्णय. यह निर्णय सोनभद्र में उस महिला के लिए है जिसका नाम किस्मत है, जिसने अपने लोगों के लिए आवाज उठाई. ये यूपी की हर एक महिला के लिए है जो यूपी के आगे बढ़ाना चाहती हैं. प्रियंका ने कहा कि आज सत्ता के नाम पर ये है कि आप खुलेआम पब्लिक को कुचल सकते हैं. आज नफरत का बोलबाला है. महिलाएं इसे बदल सकती हैं. राजनीति में आप मुझसे कंधा से कंधा मिलाओ. मैं मीडिया की लड़किया को देखती हूं, जब सीतापुर में मुझे महिला पुलिसकर्मियों ने घेर लिया और मुझे सीतापुर के PAC में ले गए तो ये निर्णय उनके लिए भी है. देश को धर्म की राजनीति से निकलना है और आगे ले जाना है. महिलाओं को खुद ये काम करना पड़ेगा.

https://Vivo Y3s भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now