আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘राहुल गांधी ने 113 बार तोड़े सुरक्षा नियम’, कांग्रेस की चिट्ठी पर CRPF का जवाब

Published on: December 29, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक मामले को लेकर सीआरपीएफ का जवाब सामने आया है. सीआरपीएफ की ओर से कहा गया है कि राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर पूरे इंतजाम किए गए थे. हालांकि, कई मौकों पर खुद राहुल गांधी की ओर से ही सुरक्षा निर्देशों का उल्लंघन किया गया है. सीआरपीएफ ने कांग्रेस के पत्र के जवाब में कहा है कि साल 2020 से राहुल गांधी ने खुद ही 113 बार सुरक्षा निर्देशों का उल्लंघन किया है. साथ ही इसके बारे में उन्हें समय-समय पर जानकारी भी दी गई है.

https://भारत में आएगी कोरोना की चौथी लहर? IIT प्रोफेसर ने कहा- आने वाला वक्त मुश्किल

कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की सुरक्षा में चूक का मुद्दा उठाया है. कांग्रेस का कहना है कि राहुल की सुरक्षा के लिए पर्याप्त उपाय नहीं किए गए हैं. सीआरपीएफ ने अपने जवाब में कहा है कि राहुल गांधी की सुरक्षा के सभी उपाय जारी दिशा-निर्देशों के हिसाब से ही किए गए हैं. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने कहा कि सुरक्षा के लिए किए गए इंतजाम तभी सही से काम करते हैं, जब सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति भी दिशा-निर्देशों का पालन करे. हालांकि, खुद राहुल गांधी ही कई बार सुरक्षा घेरा तोड़कर लोगों से मिलने जैसी चीजों के जरिए अपनी सुरक्षा को खतरे में डालते हैं.

https://जनता से बदला लेने आरक्षण विधेयक को रोक रही भाजपा : मरकाम

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now