रायपुर. प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने इस दौरान पार्टी के हित में काम करने का संकल्प नेताओं को दिलाया. मीडिया से चर्चा में मरकाम ने आरक्षण मामले पर भी बात की. मोहन मरकाम ने राज्यपाल की ओर से आरक्षण संशोधन विधेयक पर हस्ताक्षर न करने पर कहा कि खुद को आदिवासी हितैषी कहने वालों का असली चेहरा प्रदेश के सामने उजागर हुआ है. वो कल तक आरक्षण की बात कहते थे, सरकार को चिट्ठी लिखते थे कि विधेयक लाइए हम फौरन हस्ताक्षर करेंगे, आज उसी समाज के लोग मिलने जाते हैं तो मिलते नहीं इससे बड़े दुर्भाग्य की बात क्या होगी.
https://आज फिर टी शर्ट में? सवाल पर राहुल गांधी ने दिया ये जवाब
मरकाम ने भाजपा पर आरक्षण विधेयक अटकाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि 3 जनवरी को हम प्रदेश की जनता को उसका हक और अधिकार दिलाने के लिए जन अधिकार रैली निकालने जा रहे हैं. इस दौरान पूरे प्रदेश से 1 लाख से अधिक लोग आएंगे. भाजपा के लोग संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्ति पर दबाव डालकर लोगों को अधिकार मिलने से रोक रही है. जनता ने भाजपा को 14 सीटों में समेट दिया, 5 उपचुनाव हारे. इसलिए जनता से बदला लेने के लिए संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का दुरुपयोग कर आरक्षण विधेयक भाजपा रोक रही है.
https://सुशांत सिंह राजपूत केस में नए दावे के बीच वायरल हुआ रिया का पोस्ट







