আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पीवी सिंधु ने ओलंपिक में जीता कांस्य, 49 साल बाद सेमीफाइनल में पुरुष हॉकी टीम

Published on: August 1, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया है. उन्होंने चीनी खिलाड़ी बिंग जियाओ को सीधे सेटों में हराकर इतिहास रचा. सिंधु ने चीन की बिंगजियाओ को सीधे गेम में 21-13, 21-15 से हराकर कांस्य पदक पर कब्जा किया है. वह दो ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी भी बन गईं. इससे पहले सिंधु ने 2016 में रियो ओलंपिक में रजत पदक अपने नाम किया था. सिंधु का यह लगातार दूसरा ओलंपिक मेडल है. सिंधु के पदक के साथ ही भारत की झोली में भी दूसरा मेडल आ गया.

http://कोरोना की R-वैल्यू ने परेशानी बढ़ाई, एम्स प्रमुख बोले- यह चिंता का विषय

हॉकी में टीम इंडिया ने रचा इतिहास

ओलंपिक में भारत की पुरुष हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ अपना विजयी अभियान बरकरार रखा. भारतीय टीम ने ब्रिटेन को 3-1 से मात देकर 49 साल बाद ओलंपिक सेमीफाइनल में प्रवेश किया. बता दें कि इससे पहले भारत ने 1948, 1952, 1960 और 1972 के ओलंपिक में ब्रिटेन को शिकस्त दी थी. अब भारत का सेमीफाइनल में सामना मंगलवार को वर्ल्ड चैम्पियन बेल्जियम से होगा.

http://‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे..’ का भोजपुरी वर्जन रिलीज, देखिए वीडियो

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now