नई दिल्ली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अर्थव्यवस्था की मौजूदा स्थिति को लेकर लगातार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को निशाने पर ले रही हैं. प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को सैय्यद मुश्ताक ट्रॉफी का एक वीडियो शेयर किया जिसमें एक शानदार कैच को लपकते हुए दिखाया गया है. इसी वीडियो के साथ प्रियंका ने तंज कसा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए जनहित में जारी. प्रियंका ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘सही कैच पकड़ने के लिए अंत तक गेंद पर नजर और खेल की सच्ची भावना होनी जरूरी है. वरना अपना सारा दोष ग्रेविटी, गणित, ओला-उबर और इधर-उधर की बातों पर मढ़ते हैं.’
http://सिर पर गेंद लगते ही गिर पड़े आंद्रे रसेल, सामने आया दर्दनाक VIDEO
बता दें कि प्रियंका गांधी का ये तंज केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा हाल ही में दिए गए बयानों को लेकर है. पीयूष गोयल ने एक बयान में कहा था कि अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए किसी भी तरह के गणित या उससे जुड़े आंकड़ों को देखने की जरूरत नहीं है, अगर आइंस्टीन इस गणित में उलझ जाते तो वे कभी भी ग्रेविटी (गुरुत्वाकर्षण) की खोज नहीं कर पाते. केंद्रीय मंत्री इस बयान पर काफी ट्रोल हुए थे, जिसके बाद उन्होंने सफाई जारी की थी और कहा था कि उनके पूरे बयान की एक लाइन को टॉपिक बनाया जा रहा है. वहीं प्रियंका ने निर्मला सीतारमण के उस बयान को भी निशाना बनाया है जिसमें निर्मला ने ऑटो सेक्टर में आई गिरावट के लिए ओला-उबर को जिम्मेदार बताया था.
सही कैच पकड़ने के लिए अंत तक गेंद पर नजर और खेल की सच्ची भावना होनी जरुरी है। वरना आप सारा दोष #gravity, गणित, ओला-उबर और इधर-उधर की बातों पर मढ़ते रहेंगे।
भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए जनहित में जारी। pic.twitter.com/3zqBnoIZYp
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 13, 2019









